{"_id":"6a5682dc0223875943033444","slug":"three-acres-of-land-not-suitable-for-stadium-in-bhatni-deoria-news-c-208-1-deo1022-186824-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भटनी में स्टेडियम के लिए नहीं मिल रही तीन एकड़ भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भटनी में स्टेडियम के लिए नहीं मिल रही तीन एकड़ भूमि
Wed, 15 Jul 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के निर्माण की योजना फिलहाल उपयुक्त जमीन नहीं मिलने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही है। स्टेडियम निर्माण के लिए करीब तीन एकड़ सरकारी जमीन की आवश्यकता है। अब तक निर्धारित मानकों के अनुरूप जमीन नहीं मिल सकी है।
यूपी सरकार के निर्देश पर हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम बनाए जाने है। युवा कल्याण विभाग गांवों में मानक के अनुरूप जमीन तलाश कराने में जुटी है। प्रशासन ऐसे जमीन की तलाश कर रहा है जो मुख्य सड़क से जुड़ा हो और किसी विद्यालय के पास हो, ताकि विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को आने-जाने में सुविधा हो तथा खेल गतिविधियों का अधिकतम लाभ मिल सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, चयनित जमीन समतल, विवाद मुक्त और सरकारी अभिलेखों में दर्ज होनी चाहिए।
इसी क्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है, मगर कहीं जमीन का रकबा कम है तो कहीं अन्य तकनीकी बाधाएं सामने आ रही हैं। युवा कल्याण अधिकारी देवरिया पुनीत बालियान ने बताया कि भटनी में मानक के अनुरूप जमीन नहीं मिलने से स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है।