फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three accused, including a woman, arrested for theft.

Deoria News: महिला समेत चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three accused, including a woman, arrested for theft.
देवरिया। कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में जिले में चोरी की हुई कई घटनाओं का बुधवार को पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने उनके चोरी के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक महिला शामिल है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवनगर निवासी संदीप गुप्ता उर्फ बुलबुल गुप्ता, अंकित गुप्ता तथा पूनम गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 10 कंगन, तीन हार, पांच झुमके, दो माथ टीका, एक नथुनी, तीन अंगूठियां, एक चेन, दो नथिया, ओम का लॉकेट आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि जिले में पहली बार कोई महिला इस तरह के अपराध में संलिप्त पाई गई है। वह अपने बेटे को अपराध करने से रोकने की जगह उसके द्वारा चोरी किए गए सामान को अपने पास रखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बंद मकानों को निशाना बनाते थे। छह और सात जून की रात भुजौली कॉलोनी स्थित बुद्ध विहार पार्क के पास एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी।

रामपुर कारखाना के बरारी उर्फ मछरीगांव तथा कोतवाली क्षेत्र के सोंदा गांव में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि मदनपुर, भलुअनी और महुआडीह थाना क्षेत्रों में भी कई मकानों में चोरी की थी। चोरी का कुछ सामान राहगीरों को सस्ते दामों पर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला पूनम गुप्ता को चोरी की घटनाओं की जानकारी थी। उसके पास से भी चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसके बेटे अंकित और उसके साथी संदीप द्वारा की गई चोरी का सामान उसके पास रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed