{"_id":"658c6f85311bc4c43f013ec4","slug":"thieves-took-away-goods-worth-one-lakh-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-16080-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस चौकी के सटे गोदाम से एक लाख का सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस चौकी के सटे गोदाम से एक लाख का सामान ले गए चोर
Thu, 28 Dec 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
सलेमपुर। कोतवाली के नवलपुर पुलिस चौकी से सटे एक अंडे के गोदाम को चोरों ने मंगलवार की रात में निशाना बनाया। गोदाम का छज्जा हटाकर चोर पीछे से खिड़की तोड़कर गोदाम में घुसे और करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली के देवरिया उर्फ शामपुर गांव निवासी सुलेमान खान का नवलपुर चौराहे पर गोदाम हैं। मंगलवार की रात में वह गोदाम बंद कर घर चले गए। इसी बीच चोर कटरेन उठाकर अंदर घुस गए । बुधवार की सुबह सुलेमान को घटना की जानकारी हुई। चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में केस दर्ज कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।