फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves ransacked the former village head's house and made off with eight boxes.

Deoria News: पूर्व प्रधान के घर को चोरों ने खंगाला, आठ बाॅक्स उठा ले गए

Mon, 15 Jun 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked the former village head's house and made off with eight boxes.
- खुखुंदू क्षेत्र के नारायनपुर गांव की घटना, घर से कुछ दूरी पर टूटे मिले बाॅक्स
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने पूर्व प्रधान के घर को निशाना बनाया और मेन फाटक का ताला तोड़ अंदर के कमरों में रखा चार बाॅक्स उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित का कहना है कि चोरी किए गए बाॅक्स में 20 हजार रुपये नकदी और 15 अदद जेवरात रखा गया था। सब चोर ले गए। उधर, टूटे हालात में बॉक्स घर से कुछ दूरी पर मिले, जहां कपड़े बिखरे पड़े थे।

नारायनपुर गांव के पूर्व प्रधान कैलाश गिरी और उनके भतीजे अशोक गिरी पुराने मकान के बगल में नया मकान बनवा रखे हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह रविवार रात में भी परिजन खाना खाकर पुराने मकान में सोने चले गए। इसी बीच चोर मेन फाटक का ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर गए और कमरों का ताला तोड़कर एक बड़ा बाॅक्स समेत चार बाक्स उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक बाॅक्स में 20 हजार रुपये नकदी और 15 अदद सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती कपड़े रखे हुए थे। घर से कुछ दूरी पर लेजाकर चोरों ने बाॅक्स तोड़कर रुपये और जेवरात निकाले हैं। बाकी सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार सुबह सोकर उठने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed