फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves ransacked five houses, took away jewelry and cash

Deoria News: पांच घरों को चोरों ने खंगाला, उठा ले गए जेवर और नकदी

Mon, 14 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked five houses, took away jewelry and cash
बरहज। मगहरा क्षेत्र के बकुची मिश्र गांव में शनिवार की रात चोरों ने पांच घरों को खंगाल दिया। चोरों ने घरों में रखे आलमारी आदि को इत्मिनान से खंगाल कर लाखों का सामान चुरा ले गए। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बकुची निवासी रामनिरंजन खरवार बाहर मजदूरी, जबकि घर पर उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह सोकर उठे तो कमरे का ताला टूटा मिला। आलमारी में रखे सामानों को बेड पर फैलाकर चोर कीमती सामान समेट ले गए। जबकि घर के पीछे ताला टूटा हुआ खाली बाॅक्स पाया गया। दूसरी ओर चुन्नी लाल खरवार के घर खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने अंदर रखा पांच हजार नकदी सहित जेवर और कपड़े उठा ले गए। चोरों ने ललित खरवार, जयश्री और चंद्रभान चौहान के घर को भी निशाना बनाया है। खुखुंदू थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई थी, जांच की जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed