फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves broke the lock of the house and made off with jewelry worth five lakh rupees.

Deoria News: मकान का ताला तोड़कर पांच लाख के गहने ले गए चोर

Wed, 30 Sep 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the house and made off with jewelry worth five lakh rupees.
भटनी। क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार रात चोर मकान का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद समेट ले गए। मंगलवार सुबह दरवाजे खुले और सामान बिखरा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद फल और सब्जी की फेरी लगाते हैं। नवरात्र नजदीक होने के चलते सोमवार को केले खरीदने के बाद शाम को घर लौटे थे। रात में भोजन करने के बाद परिवार के साथ सो गए। मंगलवार सुबह उठे तो घर के सभी दरवाजे खुले मिले। कमरों में सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, घर से करीब 10 हजार रुपये नकद और पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर गायब हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गांव से बाहर खेत में गहनों के खाली डिब्बे और कुछ अन्य सामान भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने आशंका जताई कि चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर परिवार के सदस्यों को बेहोश किया और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि फतेहपुर गांव में मकान से चोरी की सूचना मिली है। घटनास्थल की जांच के साथ गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed