{"_id":"68bc8a8bf5b498b73a0ac83e","slug":"thief-caught-red-handed-while-stealing-buffalo-deoria-news-c-208-1-deo1010-162581-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भैंस चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भैंस चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया चोर
Sun, 07 Sep 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव में शुक्रवार की रात एक चोर रवि कुमार गिरि की भैंस खोल रहा था। इसी बीच रवि की नींद खुल गई। उन्होंने चोर को देख कर शोर मचाया तो कई ग्रामीण वहां पहुंच गए और चोर को दौड़ा कर पकड़ लिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया और पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, परसिया मिश्र गांव निवासी रवि कुमार गिरि ने शुक्रवार की शाम को अपनी भैंस को खिलाकर बगल में बरामदे में बांध दिया। वह भी खाना खाने के बाद रात में बरामदे में ही तख्ते पर सो गए।
रवि कुमार का कहना है कि रात में करीब एक बजे उनकी नींद खुली तो देखा भैंस के पास कोई खड़ा है। जब वह उसके करीब गए तो वह भैंस की रस्सी छोड़ भागने की कोशिश करने लगा, मगर उन्होंने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद