फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There were more patients of cold and fever

Deoria News: आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक रहे

Sun, 02 Apr 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
There were more patients of cold and fever
न्यू पीएचसी रामनाथ देवरिया में डॉक्टर व फार्मासिस्ट गैरहाजिर रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें जुकाम, बुखार, सर्दी और दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं न्यू पीएचसी रामनाथ देवरिया में आयुर्वेद विभाग के डॉक्टर व फार्मासिस्ट गैरहाजिर रहे। जबकि बरहज में चिकित्साधिकारी नहीं थे। वहीं खामपार पीएचसी का सीएमओ ने निरीक्षण किया।
शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 12.15 बजे तक 63 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें बुखार, सर्दी, खांसी, दस्त, बदन दर्द से पीड़ित पहुंचे थे। 12.35 बजे रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी पदमावती देवी आईं। डॉ. विनीत युवराज ने परीक्षण किया तो ब्लड प्रेशर बढ़ा था। उन्होंने फार्मासिस्ट राजकुमार से दवा दिलाई। यहां ओंकार उपाध्याय, राकेश, प्रियेश कुमार, अनीता कर्मी मौजूद रहीं। वहीं 12.40 बजे तक न्यू पीएचसी चकियवा पर डॉ. सुधाकर सिंह, आयुर्वेद के डॉ. धीरेंद्र पांडेय ने 48 मरीजों का उपचार किया। उधर, 12.57 बजे तक न्यू पीएचसी सोमनाथ नगर पर डॉ. गरिमा सिंह, आयुर्वेद की डॉ. करुणालता, फार्मासिस्ट उपेंद्र मणि त्रिपाठी, सौरभ सिंह ने 39 मरीजों का इलाज किया गया था। नया प्राथमिक केंद्र पड़री बाजार में 47 मरीजों,नया पीएचसी मईल पर 15, न्यू पीएचसी मझौलीराज, पयासी, बरडीहा, पड़री बाजार, विशुनपुरा में 306 मरीजों का उपचार हुआ। देसही देवरिया के अमारी झागा, समोगर, नौतन हथियागण, समोगर पीएचसी पर 613 मरीज देखे गए। न्यू पीएचसी खुखुंदू में डॉ. सुनील कुमार ने 28 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

---------------
पीएचसी बरहज में नहीं थे चिकित्साधिकारी
बरहज। पीएचसी पर चिकित्साधिकारी गैरहाजिर थे। यहां आयुष चिकित्सक पीएन तिवारी ने दस मरीजों का इलाज किया। पैना पीएचसी पर डॉ. सिद्धार्थ ने 21 मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सीएमओ ने न्यू पीएचसी खामपार का किया निरीक्षण
भाटपाररानी। पीएचसी भाटपाररानी के तहत न्यू पीएचसी खामपार में आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा ने निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सक व स्वास्थ कर्मियों को मेले को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। इसके अलावा भिंगारी बाजार, कुकुर घाटी और रघुनाथपुर में 260 मरीजों का इलाज किया गया।
----------
आरोग्य मेले में अनुपस्थित चिकित्सक के बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। मेले का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
डॉ. राजेश कुमार झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed