फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was theft in five houses, case registered in three cases

Deoria News: पांच घरों में हुई थी चोरी‚ तीन मामले में केस दर्ज

Tue, 04 Jul 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
There was theft in five houses, case registered in three cases
प्रधान समेत दो लोग कार्रवाई के लिए कोतवाली का लगा रहे चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दो गांवों में 28 जून की रात चोरों ने जंगला व खिड़की तोड़कर पांच घरों को खंगाल दिया। लाखों रुपये का आभूषण, नकदी व कीमती कपड़े उठा ले गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मंजू देवी की तहरीर पर तीन घरों में चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दो अन्य पीड़ित न्याय के लिए कोतवाली का चक्कर लगा रहे हैं।

कोतवाली के गोपालपुर गांव में मंजू देवी पत्नी वीरेंद्र प्रसाद अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ बुधवार रात भोजन कर सोई थी। आधी रात के बाद चोरों ने पीछे से जंगला तोड़कर घर में रखा कीमती आभूषण व 15 हजार रुपये नकद चुरा लिया। चोरों ने उसी रात टेकरनपुरा के संतोष कुमार पुत्र श्रीराम अवतार‚ दुलारी देवी पत्नी सुबाष यादव, ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव व रामनारायण कुशवाहा के घर से भी सामान व आभूषण की चोरी की। इस मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद मंजू देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें मंजू देवी, संतोष कुमार व दुलारी देवी के घर हुई चोरी का जिक्र है। जबकि ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव व रामनारायण कुशवाहा के तहरीर पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों लोग तीन दिन से कोतवाली का चक्कर लगा रहे हैं। कोतवाल गोपाल पांडेय ने कहा कि जो तहरीर मिली थी, उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed