फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was no rain in the months of Sawan and Bhado, the ancestors of Kwar are also moving towards drought.

Deoria News: सावन व भादो महीने में नहीं हुई बारिश, क्वार का पितृपक्ष भी बढ़ रहा सूखे की ओर

Mon, 23 Sep 2024 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
There was no rain in the months of Sawan and Bhado, the ancestors of Kwar are also moving towards drought.
- धान की फसल बचाने में जुटे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सावन व भादो में नाम मात्र की हुई बारिश से किसान मायूस हैं। इस दौरान पितृपक्ष चल रहा है। इसमें भी बारिश नहीं हुई। बारिश तो दूर तेज धूप किसानों के लिए और परेशानी का कारण बन रही है। किसानों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो धान की फसल गायब हो जाएगी।
जुलाई के पहले सप्ताह हुई बारिश के बाद किसानों ने अच्छी बारिश की उम्मीद जान धान की रोपाई की। उसके बाद अगस्त व सितंबर में छिटपुट बारिश होती रही। किसानों के मुताबिक सावन व भादो का महीना काफी महत्वपूर्ण माना गया है। धान की अच्छी फसल के लिए बारिश जरूरी है। सबसे दु:खद स्थिति भादो महीने में रही। कृष्णजन्माष्टमी, हरितालिका तीज जैसे त्योहारों पर भी बारिश नहीं हुई। अब क्वार का पितृपक्ष शुरू है। इस महीने में भी पांच दिन सूखे में ही निकल गया। एक बूूंद भी पानी नहीं गिरा। अब लोगों को हथिया नक्षत्र पर ही पानी बरसने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इधर धान की फसलें सूखने लगी है। सिंचाई कर कुछ किसान अपनी धान की फसल बचाने में जुटे हैं। डीजल महंगा होने से किसानों को पंपिंग सेट से सिंचाई काफी महंगी पड़ रही है। ऐसे में धान में लागत बढ़ रही है। सरकारी नलकूप की हालत है कि एक से दो किसानों को ही इसका लाभ मिल रहा है। कहीं नालियां जाम तो कहीं कुलावे टूटे हुए हैं। ऐसे में नलकूप से सिचाई नहीं हो पा रही है। इलाके के मैनेजर यादव, राम नगीना यादव, अनिल सिंह, सत्येंद्र सिंह, शिवाजी यादव आदि किसानों का कहना है कि यदि पितृपक्ष में भी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल बरबाद हो जाएगी। किसानों की लाखों की पूंजी बरबाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed