{"_id":"6478e02da3a4af0fa00d779b","slug":"there-was-mourning-in-the-family-as-soon-as-the-dead-body-of-the-young-man-reached-deoria-news-c-7-1-190132-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक का शव पहुंचते ही परिवार में मचा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक का शव पहुंचते ही परिवार में मचा मातम
Thu, 01 Jun 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
23 मई को तिलक चढ़ाने जाते समय बाइक पेड़ से टकरा जाने से हो गया था गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के भठवा चौराहे के पास एक सप्ताह पूर्व हुए मार्ग दुर्घटना में घायल बाइक सवार मुकेश राजभर (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में मातम मच गया।
परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि अगया गांव के ही रामबली राजभर की बेटी की शादी थी। उसी का तिलक लेकर 23 मई को गांव के लोग और मुकेश बाइक से रतसिया कोठी जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें मुकेश राजभर पुत्र हरदेव राजभर के सिर में चोट लगने के कारण वह घायल हो गए, उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया था, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही मातम मच गया। मृतक बाहर रहकर वेल्डर का काम करता था। वह दो भाइयो में बड़ा एवं छोटा भाई विकास है, उधर घटना के बाद से ही पत्नी रंजना रो-रो कर बेहोश हो जा रही है।