फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is no seating arrangement in the Government Homeopathic Hospital.

Deoria News: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में बैठने की भी व्यवस्था नहीं

Wed, 04 Feb 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
There is no seating arrangement in the Government Homeopathic Hospital.
होम्योपैथी अस्पताल में डॉक्टर के पास खड़े होकर इलाज को विवश मरीज
बघौचघाट। पथरदेवा विकासखंड के बघौचघाट कस्बा के पुरानी बाजार स्थित पंचायत भवन में किराए पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हो रहा है। इससे मरीज को असुविधा हो रही है। मरीजों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

एक ही कमरे में डॉक्टर और दवा का वितरण होता है। अस्पताल के भवन के लिए भूमि आवंटित होने के बावजूद बजट के अभाव अब तक भवन का निर्माण नहीं हो सका है। जिससे मरीजों और चिकित्सक दोनों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के अंतिम छोर पर स्थित बघौचघाट होम्योपैथिक अस्पताल में बिहार के भी लोग इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा कुशीनगर के मरीजों भी यहां पर आते हैं। इस अस्पताल के पास अपना खुद का भवन नहीं है। अस्पताल ग्राम सभा के पंचायत भवन में किराये पर चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भवन में मरीजों के लिए किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस अस्पताल के लिए ग्राम सभा से भूमि आवंटित की गई है। विभाग को रजिस्ट्री के कागज भी उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन बजट न होने की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल बघौचघाट में तैनात चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि किराए के भवन में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। अगर भवन बन जाता तो मरीजों को और सुविधा मिल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed