{"_id":"64b829739ec4d314340de1bc","slug":"there-is-hope-among-the-people-to-return-the-money-deposited-in-sahara-deoria-news-c-208-1-deo1001-1791-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सहारा में जमा रुपये वापसी की लोगों में जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सहारा में जमा रुपये वापसी की लोगों में जगी आस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में सहारा का पहला दफ्तर माना जाता है। यहीं से उसकी पहली ब्रांच खुली थी। जिले के करीब 70 हजार लोगों ने सहारा में रुपये जमा होने की बात पोर्टल के जरिए अभी तक बताई है। मंगलवार को सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रिफंड पोर्टल की शुरुआत की। इससे जिले के जमाकर्ताओं को बड़ी आस जगी है। अब उन्हें रुपये वापस मिलने का भरोसा होने लगा है।
सहारा इंडिया में जिले के लाखों लोगों का रुपये फंसा हुआ हैं। कलक्ट्रेट में खोले गए काउंटर पर एक महीने के दौरान करीब डेढ़ लाख लोग आवेदन किए हैं। इसमें 70 हजार के पार केवल सहारा के हैं। जिनका करोड़ों रुपये फंसा हुआ है। सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो सहारा इंडिया के नेटवर्क मजबूत होने के कारण हर गांव में इसके खाताधारक हैं। यहां तक कि शहर के बड़े कारोबारी भी रुपये जमा किए हुए हैं। पर कुछ सालों से सहारा इंडिया की हालत पतली हो गई, जिसके कारण म्योच्योरिटी के बाद भी भुगतान नहीं मिल रहा है। अब रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के बाद इन्हें वापसी की आस जगी है। कानून पीड़ित न्याय मंच के अविनाश सिंह ने बताया कि सहारा इंडिया में काफी लोगों का रुपये फंसा हुआ है। मेरे माध्यम से ही 20 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।