फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft of Rs 27 lakh in jewelery shops in two areas in the same night

Deoria News: एक ही रात दो क्षेत्रों में आभूषण की दुकानों में 27 लाख की चोरी

Fri, 16 Feb 2024 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 27 lakh in jewelery shops in two areas in the same night
पथरदेवा कस्बे में ज्वेलरी की दुकान में गैस कटर से चोरो काटी तिजोरी।संवाद
-पथरदेवा बाजार और बरहज में आभूषण की दुकान में हुई वारदात
विज्ञापन

-कोहरे के दौरान अंधेरे में दोनों दुकानों में नकब लगाकर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के दो क्षेत्रों में बुधवार रात चोरों ने आभूषण की दो दुकानों में चोरी की। दोनों में करीब 27 लाख रुपये की चोरी दर्ज की गई है। कोहरे के अंधेरे में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस सुराग लगाने में जुटी है, जबकि व्यापारियों व अन्य लोगों में चोरी की घटनाएं बढ़ने से दहशत है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बा की मेन सड़क पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में चोरों ने बुधवार की रात नकब लगाकर नकदी समेत करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उठा लिए। दुकानदार को घटना की जानकारी सुबह हुई। सीओ सदर ने थानेदार के साथ पहुंचकर मौके का मुआयना किया। उन्होंने जल्द घटन के पर्दाफाश की बात कही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बा के रहने वाले सुमित वर्मा पुत्र कमलेश वर्मा ने कस्बा की मेन सड़क के किनारे बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान खोल रखी है। बुधवार की रात वह दुकान बंद करके घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकान खोले तो अंदर लॉकर टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के पीछे की दीवार में नकबकाट कर चोर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के जेवर उड़ा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरकुलवा थाने में दी तहरीर में दुकानदार सुमित ने बताया है कि चोर दुकान में नकब काट कर 230 ग्राम सोने के जेवर, आठ किलो 500 ग्राम चांदी के जेवर, 20 हजार रुपये तोला के मूल्य के एक किग्रा 319 ग्राम पुरानी चांदी और काउंटर में रखा 2 लाख 35 हजार रुपये उठा ले गए। करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पहले भी पीड़ित दुकानदार की कस्बा स्थित अन्य दो ज्वेलरी की दुकानों में चोरी की वारदात हो चुकी है।
सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि एसओ के साथ मौके पर गया था। तरकुलवा पुलिस को घटना के पर्दाफाश का निर्देश दिया गया है।
------
बरहज में दो लाख की चोरी
बरहज। क्षेत्र के करुअना चौराहे पर शिवम वर्मा के ज्वेलरी की दुकान से बुधवार की रात चोर नकब काट नकदी सहित करीब दो लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। बृहस्पतिवार को नकब कटा देख आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर लोग भी जमा हो गए। मौके पर दुकान मालिक भी पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।



बरहज-देवरिया मार्ग स्थित करुअना चौराहे पर बरहज के पटेल नगर पश्चिमी निवासी शिवम वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है। चोर दुकान की पिछली दीवार में नकब काट अंदर घुस गए। जो उसमें रखे करीब 40-45 हजार रुपये, लोगों के रखे आभूषण चुरा ले गए। चोरी गए जेवरातों की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये बताई जा रही है। दुकान में रखी तिजोरी को चोरों ने काटने की कोशिश की। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी की डीबीआर भी उठा ले गए। लोगों के अनुसार शिवम करीब दो वर्ष से चौराहे पर दुकान चलाते हैं। जो बुधवार को समय से बंद कर घर चले गए थे। ज्वेलरी की दुकान से हुई चोरी को लेकर चौराहे के लोगों में दहशत है।

दुकानदारों का कहना है कि बुधवार की रात काफी कोहरा छाया हुआ था। चोरों ने जिसका फायदा उठाया है। इस संबंध में सीओ आदित्य गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed