फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft of Rs 12 lakh in two deserted houses

Deoria News: दो सूने मकानों में 12 लाख की चोरी, शादी और ब्रह्मभोज में गए थे घर वाले

Fri, 01 Dec 2023 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 01 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 12 lakh in two deserted houses
शहर के गरूलपार और कतरारी रोड की घटना, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन




देवरिया। शहर में ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस रोक नहीं लगा पा रही है। दो घरों का ताला तोड़कर चोर 11 लाख का जेवर और एक लाख रुपये नकद लेकर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। एक मामले में पीड़ित परिवार के युवक के दोस्त पर संदेह है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बलिया जिले के छाता गांव निवासी प्रशांत सिंह अपने परिवार के साथ गरूलपार में विजय टाकिज के पीछे किराए के मकान में रहते हैं। पट्टीदारी में किसी का निधन हो गया था। पूरा परिवार ब्रह्मभोज में शामिल होने गया था। घर से जब परिवार के सदस्य देवरिया पहुंचे तो मकान के अंदर कमरे में रखा बाक्स, आलमारी टूटा हुआ था और करीब आठ लाख का जेवर और एक लाख रुपये चोर लेकर चले गए थे। संदेह होने पर पीड़ित परिवार के एक युवक के दोस्त पर चोरी करने का संदेह है।
विज्ञापन

वहीं सुरौली थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी विशाल सिंह कतरारी रोड के पास किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। गांव पर शादी है। उसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार को दिन में छत की सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने करीब तीन लाख का जेवर और बीस हजार रुपये नकद चुरा लिए। इंस्पेक्टर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शहर में इन दिनों चोरों का गिरोह सक्रिय है। लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed