{"_id":"64b9828cfc4fd18aa2044976","slug":"theft-in-three-villages-in-one-night-thieves-took-away-goods-worth-seven-lakhs-from-three-houses-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-1840-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक ही रात तीन गांवों में चोरी, तीन घरों से सात लाख का सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक ही रात तीन गांवों में चोरी, तीन घरों से सात लाख का सामान उठा ले गए चोर
विज्ञापन
परिजन बरामदे में सोए थे, 51 हजार नकदी और साेने-चांदी के जेवर चोरी, वारदात से दहशत में हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र में बुधवार रात तीन गांवों के तीन घरों में घुसकर चोर 51 हज़ार नकदी और सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लगातार हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल रही है।
थाना क्षेत्र के मठिया महावल गांव के कुटी टोला निवासी संजय पांडेय के परिजन उमसभरी गर्मी के चलते बुधवार रात भोजन करने के बाद घर के मुख्य दरवाजे का फाटक बंद कर बाहर बरामदे और दरवाजे पर सो गए। इसी बीच रात में चोर पीछे से बाॅउंड्रीवाॅल फांदकर अंदर घुस गए और खिड़की का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। अंदर कमरे का फाटक खोलकर भीतर रखा बाॅक्स उठा ले गए। सुबह जब घर के लोग अंदर गए तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। गृह स्वामी ने बताया कि तीन रोज पूर्व 50 हज़ार रुपये में गाय बेंची थी, उससे प्राप्त रुपये बाॅक्स में रखे थे। इसके अलावा बाॅक्स में मंगलसूत्र, कान की बाली, नाक का कील, पायल व 10 नग बिछिया रखा था। लोगों ने इधर-उधर खोजबीन की तो देखा कि घर के पड़ोस में स्थित खेल के मैदान में टूटा बाॅक्स पड़ा था।
चोरी की दूसरी घटना सिसवा गांव में हुई, जहां सुरेश यादव के परिजन घर के बरामदे और बाहर दरवाजे पर सोए हुए थे। इसी बीच चोर पीछे की खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल हो गए और घर के कमरे का फाटक खोलकर भीतर रखा मंगलसूत्र, बाली, नथिया, टप्स, पायल, बिछिया और पर्स में रखा एक हज़ार रुपये समेट ले गए। तीसरी घटना चिउटहा गांव में हुई। महातम सिंह के घर में पीछे के रास्ते घुसकर चोर घर में रखा सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। एक ही रात तीन गांवों में हुई चोरी की घटना से क्षेत्र के लोग दहशतजदा हैं। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना में मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।