फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft in Sonda for the second consecutive day, closed house of retired AO searched

Deoria News: सोंदा में लगातार दूसरे दिन चोरी, रिटायर एओ के बंद घर को खंगाला

Mon, 15 Jul 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Theft in Sonda for the second consecutive day, closed house of retired AO searched
सोंदा में जिला पंचायत के रिटायर एओ के घर हुई चोरी के बाद टूटी आलमारी, पेटी-बक्सा व बिखरा सामान।
छोटे भाई की मौत के बाद गांव में थे परिवार के सदस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई के पास सोंदा में रविवार की रात सुना घर देख चोरों ने करीब 25 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। पीड़ित गृहस्वामी एकौना थाना क्षेत्र के सरावे में पैतृक गांव पर छोटे भाई की मौत के बाद रुके थे। चोरों ने एक-एक सामान को खंगाला और मेन गेट से निकल गए।
सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देख गृहस्वामी को सूचना दी। घर के अंदर का नजारा देख गृहस्वामी के होश उड़ गए। एकौना क्षेत्र के सरावे गांव निवासी जिला पंचायत के रिटायर एओ सुशील कुमार शुक्ला देवरिया आईटीआई के पास सोंदा में मकान बनवाकर रहते हैं। तीन जुलाई को रुद्रपुर के सरावे में छोटे भाई अरविंद शुक्ल के दो लड़के अनिकेश व आयुष के जनेऊ में सम्मलित होने के लिए पूरे परिवार के साथ गांव पर गए थे। सात जुलाई को जनेऊ संस्कार संपन्न हुआ और घर में खुशी का माहौल चल रहा था।
विज्ञापन

8 जुलाई की सुबह जनरेटर के तार को ठीक ही करते समय उनके छोटे भाई अरविंद शुक्ल करंट की चपेट में आ गए और मौत हो गई। इसके चलते सुशील कुमार शुक्ल को पूरे परिवार सहित गांव पर रुकना पड़ा। रविवार की रात चोरों ने सोंद स्थित उनके घर को अपना निशाना बनाया। चोर घर के बगल से चहारदीवारी फांद कर अंदर प्रवेश किए। इसके बाद बाथरूम की खिड़की तोड़ घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा। गृह स्वामी को फोन कर जानकारी दी। आनन-फानन घर के लोग सोंदा स्थित आवास पर पहुंचे तो आलमीरा का लॉकर टूटा देख उनके होश उड़ गए। गृहस्वामी ने पीआरबी 112 को फोन किया। पीआरबी 112 तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। सोमवार की दोपहर में सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी और शहर कोतवाल दिलीप सिंह के साथ मौके पहुंचकर जांच की।
गृहस्वामी सुशील कुमार शुक्ल जिला पंचायत देवरिया से प्रशासनिक अधिकारी के पद से जुलाई 2023 में सेवानिवृत हुए थे। सीओ सदर ने अगल-बगल के पड़ोसियों से पूछताछ की। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। जेल चौकी सहित कोतवाल को अलग-अलग तरीके से जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।


उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा में शनिवार की रात चोरों ने एक घर में हाथ साफ किया था। सोने के आभूषण व 50 हजार नकदी चुरा ले गए थे। अगस्तपार निवासी बिंदू यादव पत्नी लक्ष्मण यादव सोंदा में मकान बनवा कर रहती हैं। शनिवार की रात घर के सभी लोग भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए। रात करीब दो बजे के बाद चोर घर के बगल में नीम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर आंगन में उतर गए और बगल के कमरे में रखी आलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे गहने और 50 हजार रुपये चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed