{"_id":"688fad032b9418189f00cea4","slug":"theft-in-liquor-and-sweets-shop-by-cutting-shutter-with-cutter-machine-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159979-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कटर मशीन से शटर काटकर शराब और मिठाई की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कटर मशीन से शटर काटकर शराब और मिठाई की दुकान में चोरी
Mon, 04 Aug 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर कंपोजिट शराब की दुकान और एक मिठाई की दुकान को चोरों ने शनिवार रात में निशाना बनाया। चोर शराब की दुकान के शटर को कटर मशीन से काटकर अंदर प्रवेश कर गए। काउंटर में रखे नकदी समेत डेढ़ लाख का सामान चुरा ले गए। वहीं बगल में मिठाई की दुकान के काउंटर में रखे 40 हजार रुपये भी चोर उड़ा ले गए। रविवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची जांच-पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार, भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी निवासी रिंकी सिंह पत्नी अशोक सिंह के नाम से मगहरा चौराहे पर अंग्रेजी शराब और बियर की कंपोजिट दुकान है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब एक बजे चोर दुकान के शटर को कटर मशीन से काटकर उसके अंदर प्रवेश कर गए और नकदी समेत का सामान उठा ले गए। चोरों ने बगल में स्थित क्षेत्र के खखड़ी गांव निवासी मेहीलाल यादव की मिठाई की दुकान जो बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिला के बलुआ थाना रुनीसैदपुर निवासी राजकुमार किराए पर लेकर चलता हैं, उसे भी निशाना बनाया।
चोरों ने मिठाई की दुकान के शटर का ताला तोड़कर काउंटर में रखे रुपये चुरा ले गए। वारदात की जानकारी रविवार की सुबह शराब अनुज्ञापी रिंकी सिंह के पति अशोक सिंह और मिठाई दुकानदार राजकुमार को हुई। उन्होंने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच कर तहकीकात शुरू कर दी। उधर, एक ही रात दो दुकानों में हुई चोरी से बाजार के लोग दहशत में आ गए हैं। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी थानेदार सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।