{"_id":"6605bfc3aa17e604410aa194","slug":"theft-in-degree-college-deoria-news-c-208-1-deo1004-122249-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला डिग्री कॉलेज के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला डिग्री कॉलेज के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी
Fri, 29 Mar 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंडेरा बाबू स्थित महिला डिग्री कॉलेज के ऑफिस का ताला चटका कर चोरों ने बुधवार की रात दो लाख का सामान पार कर दिया है। बृहस्पतिवार को सुबह कॉलेज खुलने पर स्टाफ के लोग भीतर का नजारा देखकर भौचक रह गए। उनलोगों ने इसकी सूचना प्रबंधक को दी। कॉलेज के प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू गांव निवासी डॉ. संजीव राव गांव में ही केदार राव महिला महाविद्यालय चलाते हैं। होली के त्योहार पर रविवार को कॉलेज बंद कर सभी लोग घर चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह जब कॉलेज खुला तो भीतर ऑफिस का ताला टूटा हुआ था। चोर ऑफिस में लगा कंप्यूटर, टीवी, इनवर्टर, बैट्री, डीबीआर, लैपटॉप, मोटर आदि सामान उठा ले गए थे। चोरी गए सामानों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर जल्दी ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद