{"_id":"665a2d97ed604af3930acfe6","slug":"theft-in-a-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-126866-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सेंध काटकर घर से आभूषण चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सेंध काटकर घर से आभूषण चोरी, केस दर्ज
Sat, 01 Jun 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा क्षेत्र के बेलही गांव के खुशी टोला का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। क्षेत्र के बेलही गांव के खुशी टोला में बुधवार की रात में किसान के घर में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने करीब चार लाख के आभूषण पर हाथ साफ किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
बेलही गांव के रहने वाले राम नगीना यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 29 मई की रात में परिवार के सभी लोग छत पर सोने चले गए। चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध काटकर पांच अदद नाक की कील, एक जोड़ी कान की बाली, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी कान का टॉप, दो जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बच्चों की चांदी की चूड़ी व एक अदद सोने का मांग टीका चुरा ले गए।