{"_id":"65e4bef9dfac36c996098f59","slug":"theft-in-a-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-120621-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में नकब काटकर नकदी, सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में नकब काटकर नकदी, सामान चोरी
Sun, 03 Mar 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
महुआडीह के महेशपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के महेशपुर गांव में सेंधमारी कर चोरों ने एक सुनसान पड़े घर में नकदी सहित सात लाख रुपये से अधिक की चोरी कर ली। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे मकान मालिक ने घर के अंदर का बिखरा हुआ सामान देखा तो होश उड़ गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरा दौलाकदम गांव के महेशपुर टोला के रहने वाले अरुणेश ओझा की ससुराल कुशीनगर जिले के परवरपार गांव में है। वहां उनके साले की तबीयत खराब होने पर अरुणेश अपने परिवार के साथ कुछ दिन पहले ससुराल चले गए। शनिवार की शाम को पड़ोसियों ने अरुणेश के घर में पीछे नकब कटी देखकर शोर मचाया। उन्हें फोनकर मामले की जानकारी भी दी। साथ ही पुलिस को भी चोरी की जानकारी दी।
घर पहुंचे अरुणेश ने दरवाजा खोलकर अंदर का सामान बिखरा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देर रात पुलिस को गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। उन्होंने बताया कि चोर घर को सुनसान पाकर नकब काटकर अंदर घुस गए। आलमारी में रखा 56 हजार रुपये नकदी, मंगलसूत्र, दो अंगूठी सहित करीब छह लाख रुपये के जेवरात, बर्तन आदि कुल सात लाख रुपये से ऊपर की चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
आरोपी पहले भी चुरा चुके हैं बाइक और नकदी
पीड़ित अरुणेश ओझा का पूरा शक इस चोरी के मामले में गांव के कुछ लोगों पर ही है। उनका कहना है कि जिन लोगों ने इस बार चोरी की है, वही आरोपी कुछ साल पहले उनके घर से बाइक और 25,000 रुपये नकदी चुरा लिए थे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो बाइक और नकदी लाकर वापस कर दिए। उन्हीं लोगों ने अब दोबारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।