फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft bolero and 4 bikes recovered

चोरी की बोलेरो, चार बाइक के साथ लिफ्टर गिरफ्तार

Sat, 15 May 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
theft bolero and 4 bikes recovered
चोरी की बोलेरो, चार बाइक के साथ लिफ्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रतापपुर/बनकटा। क्षेत्र के रामपुर प्रतापपुर पुलिस चेक पोस्ट पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की चोरी की एक बोलेरो एवं चार मोटरसायकिल बरामद किया है। चोरी के वाहन के साथ पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर विभिन्न जगहों से चुराए गए वाहन बरामद हुए हैं।

एसओ प्रमोद सिंह शाम को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बोलेरो आती दिखी। पुलिस ने जांच की तो बोलेरो चोरी की निकली। पुलिस ने बोलेरो में सवार रामपुर प्रतापपुर निवासी धनंजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर कर रखी गई चोरी की चार बाइक भी बरामद की। पुलिस इस गिरोह के फरार सदस्य की तलाश में जुटी है। गाड़ियों को बरामद करने वाली टीम में एसआई विपिन कुमार यादव, कांस्टेबल चंदन मौर्य, सुनील यादव, गणेश कुशवाहा, आकाश कुमार, श्रवण यादव आदि शामिल रहे। एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed