फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft arresting in jewelri

Deoria News: चोरों के पास से 15 लाख के जेवर बरामद

Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
theft arresting in jewelri
देवरिया। शहर के महराजा अग्रसेन इंटर कालेज परिसर में बने मतगणना स्थल के पास से सोमवार भोर में पकड़ा गया युवक शातिर चोर निकला है। उसके पास से पंद्रह लाख रुपये के जेवर भी बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस ने चोरी का जेवर खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह ने कुछ माह के भीतर शहर में करीब पांच चोरों की घटनाओं को अंजाम दिया था। मतगणना स्थल पर पहरा दे रहे नेताओं ने एक युवक को पकड़ा था, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। कई दिनों की पूछताछ के बाद पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपी इम्तियाज खान निवासी सैदपुर थाना कोतवाली मोहमदाबाद जनपद मऊ और चोरों का जेवर खरीदने वाला लाल बाबू जमुना गली मालवीय रोड थाना कोतवाली के पास से काफी संख्या में चोरों के जेवर पुलिस ने बरामद किए हैं। इनके पास से बाली, झाला, अंगूठी छोटी-बड़ी जेंटस, अंगूठी छोटी-बड़ी लेडीज, टीका, गणेशजी की मूर्ति छोटी-बड़ी, खड़ाऊं, चम्मच, छोटी बड़ी सफेद चांदी की गिलास, 2215 रुपये और कटर, संभल बरामद हुआ है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करते हैं। उसे दुकानदार के पास बेचने के लिए लेकर आए थे। बातचीत चल रही थी कि लाल बाबू हमारे परमानेंट दुकानदार हैं। अप्रैल महीने में पगरा उर्फ परसिया के एक घर, भुजौली काॅलोनी में माह फरवरी, जनवरी में भुजौली गांव में भी चोरी किए थे। माह नवंबर में सोंदा चौराहे एफसीआई गोदाम के पास भी एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इन सभी मामलों में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया था।
विज्ञापन



---------------------------
विज्ञापन


पुलिस के संकटमोचन बन गए पहरा दे रहे नेता



शहर में आए दिन चोरों की घटना से पुलिस परेशान थीं। किसी भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही थी। पर संयोग ऐसा रहा कि मतगणना स्थल पर पहरा दे रहे नेताओं के हाथ शातिर चोर लग गया और पुलिस के लिए गुडवर्क बन गया। यह गिरोह पूर्वांचल देवरिया, बलिया और मऊ जिलों में घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------



चोरी का माल खरीदने के आदी हो गए हैं कई दुकानदार

शहर के कुछ दुकानदार सोने, चांदी के जेवर औने पौने दाम पर खरीदते हैं, कई बार पुलिस और एसओजी के सामने मामला प्रकाश में आ चुका है। इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है। इन दुकानदारों के तार चोर गिरोह से जुड़े हुए हैं। इस कारण चोरी के जेवर को चोर आसानी से खपा देते हैं। हाथ लगे लाल बाबू के पास से पुलिस ने लाखों का जेवर बरामद किए हैं।



कोट

पकड़े गए शातिर चोर की निशानदेही पर चोरी के पंद्रह लाख जेवर बरामद हुए हैं। इस गिरोह ने अभी कुछ माह में ही पांच चोरों की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। -राहुल सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed