फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The youth beat the principal at gunpoint and also snatched money.

Deoria News: तमंचे के बल पर प्रधानाचार्य को युवकों ने पीटा, पैसे भी छीने

Sun, 28 Jul 2024 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
The youth beat the principal at gunpoint and also snatched money.
- लड़कियों के साथ बैठकर मोबाइल में वीडियो देख रहे छात्र को प्रधानाचार्य ने लगाई थी डांट
विज्ञापन

- डांट से नाराज छात्र ने साथियों संग वारदात को दिया अंजाम
- महंथ त्रिवेदी इंटर कॉलेज विशुनपुरा के प्राचार्य के साथ हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। कॉलेज में लड़कियों के साथ बैठ कर मोबाइल में वीडियो देख रहे एक छात्र को डांट-फटकार लगाना प्रधानाचार्य को महंगा पड़ गया। प्रधानाचार्य की डांट से नाराज छात्र ने साथियों के साथ घर जा रहे प्रधानाचार्य को रास्ते में तमंचे के बल पर घेरकर पिटाई कर पैसे छीन लिए। प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को बघौचघाट थाना क्षेत्र के महंत त्रिवेणी इंटर कॉलेज विशुनपुरा में आठवीं घंटी में कुछ छात्र एक कमरे में बैठकर लड़कियों के साथ मोबाइल में वीडियो देख रहे थे। प्रधानाचार्य शशि शेखर मिश्र कॉलेज का भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने देखा कि एक साथ लड़के-लड़कियां बैठ कर मोबाइल देख रहे हैं। वह नाराज हो गए। लड़कों से मोबाइल छीन कर फटकार लगाई। कॉलेज की छुट्टी के समय प्रधानाचार्य ने छात्र को बुलाकर मोबाइल दे दिया। मोबाइल पाकर छात्र प्रधानाचार्य को चिढ़ाते हुए बाहर चला गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य भी छुट्टी के बाद बाइक से घर के लिए निकल गए। रास्ते में वही छात्र मस्जिदिया गांव के सामने कुछ साथियों के साथ तमंचा लेकर खड़ा था। प्रधानाचार्य को देखते ही युवकों ने उन्हें रोक लिया और पिटाई कर दी। यही नहीं उनकी जेब में रखे 2200 सौ रुपये छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र का नहीं है। घटनास्थल बिहार प्रांत में पड़ता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed