{"_id":"68f14e7f703b623b310972d9","slug":"the-young-womans-murder-will-be-solved-soon-her-boyfriend-and-two-of-his-friends-are-in-custody-deoria-news-c-208-1-deo1009-165852-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती की हत्या का खुलासा जल्द प्रेमी व उसके दो दोस्त हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती की हत्या का खुलासा जल्द प्रेमी व उसके दो दोस्त हिरासत में
Fri, 17 Oct 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के एक गांव में धान के खेत में मिली युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने कथित प्रेमी और उसके दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की मौजूदगी में बृहस्पतिवार की रात की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है। परिजनों ने भी युवक पर हत्या का शक जताया है। मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित किया था।
सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कथित प्रेमी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती सोमवार की रात अचानक घर से लापता हो गई। पूरी रात परिजन उसे ढूंढ़ते रहे। मंगलवार को लोगों ने भटनी क्षेत्र के एक धान के खेत में उसका शव देखा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची भटनी पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर मारने की पुष्टि के बाद पुलिस ने पड़ताल और परिजनों से पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला।
जांच और मोबाइल सीडीआर में वारदात वाली रात कथित प्रेमी और युवती का एक ही पास मोबाइल लोकेशन मिला। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले के पर्दाफाश के करीब है।
कथित प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।