फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The young man who went to bathe in Chhoti Gandak with friends drowned

Deoria News: दोस्तों के साथ छोटी गंडक में स्नान करने गया युवक डूबा

Sun, 23 Jul 2023 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to bathe in Chhoti Gandak with friends drowned
भटनी के केवड़ा छोटी गण्डक घाट पर युवक की डूबने की सूचना पर पुलिस व लोग
युवकों के साथ पुलिस नाव से ढूंढने में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी नगर के नूरीगंज स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर रविवार शाम दोस्तों के साथ स्नान करने गया युवक नदी में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों के साथ नाव से नदी में ढूंढ रही है। नदी में डूबा युवक देवरिया शहर के अबूबकर नगर के शिव मार्केट से ननिहाल घूमने के लिए दोस्तों के साथ भटनी नगर के हतवा वार्ड में आया था। ननिहाल घूमने के बाद दोस्तों के साथ नदी में नहाने लगा और इसी दौरान डूब गया।
देवरिया शहर के अबूबकर नगर के शिव मार्केट का रहने वाला आसिफ (18) पुत्र मन्नान अपने दोस्त फैजल और आरिफ के साथ स्कूटी से ननिहाल घूमने भटनी के हतवा वार्ड में आया था। मामा मुमताज से मिलने के बाद तीनों दोस्त केवड़ा में जाने की बात कह निकले। केवड़ा में बर्फी और चाय पीने के बाद तीनों नूरीगंज बाजार गए। नूरीगंज वार्ड में छोटी गंडक नदी के किनारे पहुंचने पर तीनों नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान आशिफ और फैजल डूबने लगे। यह देख आरिफ ने किसी तरह फैजल को तो बचा लिया, लेकिन आशिफ नदी में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर नूरीगंज और केवड़ा वार्ड के लोग नदी घाट पर पहुंचे। युवकों से पूछताछ के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आशिफ को काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। लोगों के सहयोग से पुलिस नाव मंगवाकर उसे ढूंढ रही है।
विज्ञापन

आशिफ तीन भाइयों में अख्तर व अरबाज के बाद सबसे छोटा था। वह देवरिया के शिव मार्केट में भाइयों के साथ खिलौना की दुकान चलाता था। आशिफ के डूबने की खबर जब देवरिया शिव मार्केट में पहुंची तो दोनों भाई सन्न रह गए। वह भटनी के लिए रवाना हो गए। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि दोस्तों के साथ छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया है। उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी जानकारी परिवारीजनों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed