{"_id":"6459436b9581500c870c9fb4","slug":"the-young-man-kept-circling-the-police-station-for-six-hours-deoria-news-c-7-1-157483-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: - चोरी की तहरीर देने पहुंचा पीड़ित युवक छह घंटे लगाता रहा थाने का चक्कर, फिर भी नहीं ली गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: - चोरी की तहरीर देने पहुंचा पीड़ित युवक छह घंटे लगाता रहा थाने का चक्कर, फिर भी नहीं ली गई तहरीर
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के सेल्हरापुर सैय्यद यासीन शाह की दरगाह का मामला
- इंस्पेक्टर के संज्ञान में मामला आने पर कहा तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। पुलिस फोर्स ड्यूटी बजाती रही और चोर बाइक चुरा ले गए। वारदात थाना क्षेत्र के सेल्हरापुर सैय्यद यासीन शाह दरगाह पर लगे उर्स मेले में सोमवार की सुबह की बताई जा रही है। वारदात के बाद पीड़ित युवक ने मौके पर मौजूद एक दरोगा को चोरी की सूचना दी। सुनवाई नहीं होने पर थाने पहुंचा। यहां भी पुलिस वालों ने उसे छह घंटे इधर से उधर घुमाया और तहरीर नहीं ली। उधर, शाम को जब इंस्पेक्टर के संज्ञान में प्रकरण आया तो उन्होंने कहा कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सिसवार गांव निवासी उमेश दीक्षित का भतीजा नंदन उर्फ नंदकिशोर दीक्षित रविवार रात को सैय्यद यासीन शाह दरगाह पर लगे उर्स मेले में बाइक लेकर गया था। चोरों ने उर्स मेले से बाइक गायब कर दी। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिगत उर्स में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। फिर भी चोर पुलिस बाइक चुरा ले गए। पीड़ित नंदकिशोर का कहना है कि बाइक चोरी होने के बाद सुबह में तकरीबन चार बजे वहां मौजूद एक दारोगा को वारदात की सूचना दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। दारोगा ने कहा कि फोर्स थाने गई है, वहां जाओ।
थाने पहुंचकर जानकारी देने पर प्रार्थना पत्र लेकर आने के लिए कहा गया। सोमवार सुबह 6 बजे प्रार्थना पत्र लेकर जाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि 8 बजे आइए, साहब नहीं हैं। फिर बताए समय पर गया तो दस बजे बुलाया गया। फिर एक दारोगा ने कहा कि महिला डेस्क पर तहरीर लेकर जाओ। वहां से आफिस में जाने की सलाह दी गई, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं ली। मामला इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने कहा कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इनसेट..
पुलिस पर दुकानदारों को खदेड़ने का आरोप
खुखुंदू। उर्स मेले से सोमवार सुबह दुकानदारों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ने का पुलिस फोर्स पर आरोप लगा है। हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मेले में महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी। कुछ अराजक तत्व हो-हल्ला कर रहे थे। उन्हें खदेड़ा गया।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं के पीछे हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों को खदेड़ा गया है। दुकानदारों को खदेड़ने की बात एकदम निराधार है। उर्स शांति पूर्वक संपन्न हो गया। संवाद