फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The young man injured in the accident lost his life in agony on the roadside.

Deoria News: हादसे में घायल युवक की सड़क किनारे तड़प-तड़प कर चली गई जान

Thu, 02 Nov 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The young man injured in the accident lost his life in agony on the roadside.
सिकंदर निषाद की फाइल फोटो ।
-हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ा रहा युवक,सुबह लोगों ने पुलिस को दी जानकारी
विज्ञापन

-सुबह पुलिस को हुई जानकारी तो एंबुलेंस से जिंदा बताकर शव भेजा सीएचसी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। देर रात को हादसे का शिकार बाइक सवार युवक का शव भृगुसरी तेलियान टोला के पास बृहस्पतिवार की सुबह मिला। मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र भालीचौर उत्तर टोला निवासी 22 वर्षीय सिकंदर निषाद बुधवार को किसी काम से कही गया था। देर रात घर लौटते समय रामलक्षन-देवरिया मार्ग पर भृगुसरी तेलियान टोला के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पूरी रात सड़क किनारे तड़पता रहा। सुबह लोगों ने मृत हालत में उसे देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गौरीबाजार सीएचसी पर एंबुलेंस से भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामलक्षन चौकी इंचार्ज अनिल तिवारी ने बताया कि रात को गश्त किया जाता है। इस रूट पर पुलिस नहीं आई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed