{"_id":"6500b789ba4d39abcd008587","slug":"the-young-man-along-with-his-friends-beat-up-his-uncle-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-7050-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर मौसा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर मौसा को पीटा
Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के बरवा सेमरा गांव में दो दिन पहले पति-पत्नी से कहासुनी के बाद पत्नी ने अपने बहन के लड़कों को उसके दोस्तों के साथ घर बुला लिया और पति की जमकर पिटाई करा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से इलाज कराने के बाद पीड़ित ने अपनी साली के लड़कों समेत तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में बलवा, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के बरवा सेमरा गांव के रहने वाले मनोज गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शाम को टेंपो चला कर घर वह घर पहुंचे तो पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी ने अपनी बहन को फोन करके उसके लड़के सहित अन्य लोगों को बुला लिया। वह घर पहुंच करके लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद हमलावर जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में हेतिमपुर गांव के कुंवर टोला के रहने वाले सूरज गुप्ता, अमन गुप्ता, हाटा कोतवाली के शहबाजपुर के रहने वाले शिवम गुप्ता तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।