{"_id":"69e3d0662199bacee80bcd64","slug":"the-women-held-the-sdo-hostage-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-179768-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिलाओं ने एसडीओ को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिलाओं ने एसडीओ को बनाया बंधक
Sun, 19 Apr 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
बरहज। तहसील परिसर में शनिवार को पटेल नगर की महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। बिजली से संबंधित समस्या सुनने आए एसडीओ को महिलाओं ने कुछ देर के लिए बंधक बना लिया। जिसकी जानकारी होने पर प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। हालांकि सूचना पर पहुंची महिला आरक्षियों ने एसडीओ आलोक सिंह को बंधक से मुक्त कराया। प्रदर्शनकारी महिलाएं बिजली विभाग के सिस्टम पर खरी-खोटी सुना रही थीं।
पटेल नगर की दो दर्जन से अधिक महिलाएं तहसील पहुंची। जहां सभी परिसर में धरने पर बैठ गईं और विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने लगीं। संयोग रहा कि तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिससे अधिकारी भी मौजूद थे। लोगों के अनुसार बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी सुन अधिकारियों ने एसडीओ आलोक सिंह को मौके पर भेज मामला शांत कराने के लिए कहा। लेकिन एसडीओ के पहुंचते ही प्रदर्शनकारी महिलायें उग्र हो गईं और उन्हें घेर कर बंधक बना लिया।
महिलाओं का कहना था कि जमा करने के बाद भी बिजली का बिल बढ़ कर आ रहा है। स्मार्ट मीटर के लगने के बाद सहूलियत मिलने की जगह स्थिति और भी दयनीय हो गई है। एक्सईएन अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि तहसील परिसर में स्मार्ट मीटर के बिल भुगतान और समस्याओं को लेकर महिलाओं के तहसील जाने की बात सामने आ रही है। बंधक बनाने का मामला संज्ञान में नहीं है।