{"_id":"66a3f050d6ce538f5700ca24","slug":"the-widow-was-dragged-by-her-hair-and-beaten-deoria-news-c-208-1-deo1004-131222-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विधवा को बाल पकड़कर घसीट-घसीटकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विधवा को बाल पकड़कर घसीट-घसीटकर पीटा
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के बारवां उपाध्याय गांव का मामला
-बचाव करने पर शादीशुदा बेटी को भी पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में मामूली बात पर कुछ लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर एक विधवा की बाल पकड़कर घसीट-घसीटकर बेरहमी से पिटाई कर दी। हमलावरों ने शादीशुदा बेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन हमलावर भाग निकले।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव निवासी निर्मला देवी के दरवाजे पर बृहस्पतिवार की रात तकरीबन आठ बजे पड़ोस के कुछ लोग गोलबंद होकर पहुंचे और आने-जाने के मामूली विवाद को लेकर उनसे उलझ गए। निर्मला देवी जब घर में छुपने गईं तो हमलावरों ने उन्हें पकड़ लिया और बाल पकड़कर घसीटते हुए उन्हें बाहर निकाल लाए और पिटाई शुरू कर दी। मां के शोर मचाने पर जब शादीशुदा बेटी पूनम पांडेय बचाव करने पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
उधर, विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पीड़ित विधवा ने शुक्रवार सुबह थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।