फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The weather changed due to drizzle, cold increased

Deoria News: बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ी

Sun, 29 Dec 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
The weather changed due to drizzle, cold increased
देवरिया। मौसम में शनिवार को आए अचानक बदलाव और ठंड बढ़ने से लोगों को दिक्कत हुई। घरों से कम ही निकले। सुबह बदली छाने के बाद नौ बजे से दिन भर बूंदाबादी होती रही। जो लोग घर से बाहर निकले थे, वापस घर पर आकर और गर्म कपड़े पहनकर अपने काम पर निकले। बूंदाबादी के कारण तापमान में पांच डिग्री की गिरावट हुई। उच्चतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 21 डिग्री पर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हुआ है। वह 14 डिग्री सेल्सियस ही रहा। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल इधर आए हैं।
विज्ञापन

इसी के कारण बूंदाबादी और ठंड बढ़ी है। शनिवार को रात में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, उच्चतम गिरेगा। वहीं रविवार से न्यूनतम तापमान रात में गिरेगा और उच्चतम तापमान बढ़ने की संभावना है। साथ ही उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। उसके बाद तापमान में गिरावट आएगा। सुबह ज्यादा कोहरा रहने की उम्मीद है। सुबह से दिनभर हुई बूंदाबादी से सड़काें पर आवाजाही कम रही। सरकारी और निजी कर्मचारी काम पर निकले। बूंदाबादी और ठंड बढ़ने से बचने के लिए लोगा गर्म कपड़े, मोफलर और टोपी पहन कर निकले। बाजारों में भी रोजाना की तरह रौनक नहीं रही। खरीदारी करने के लिए कम लोग ही बाजार पहुंचे। वहीं बूंदाबादी से किसान खुश है। उन्हें उम्मीद है कि बारिश होगी तो उन्हें खेत की सिंचाई पर रुपये खर्च नहीं करना पड़ेगा। बरहज संवाद के अनुसार सुबह मौसम के अचानक करवट लेने और तेज हवा के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। सार्वजनिक जगहों पर लोग कागज आदि जलाकर ठंड दूर करते देखे गए। वहीं आसमान में धुंध छाये रहने से गाड़ियों की लाइट जलाकर सफर करना मजबूरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed