फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The water of the overflowing Saryu entered Patel Nagar in Barhaj.

Deoria News: उफनाई सरयू का पानी बरहज के पटेल नगर में घुसा

Fri, 11 Sep 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The water of the overflowing Saryu entered Patel Nagar in Barhaj.
बरहज के ​थाना घाट पर बने पुरंदरनाथ मंदिर परिसर में घुसा बाढ़ का पानी
बरहज। नेपाल में आई त्रासदी के बाद एक सप्ताह से लगातार सरयू का जलस्तर बढ़ने से राप्ती भी उफान पर है। बृहस्पतिवार को सरयू का पानी बरहज के जहाज घाट स्थित पटेल नगर के मुख्य मार्ग पर बहने लगा है।
विज्ञापन

वहीं नदी के पानी से घिरे विशुनपुर देवार के 12 मजरों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरयू नदी के आसपास के खेतों में पानी भरने से मवेशियों के चारा का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

सरयू के पार विशुनपुर देवार के कतलहवा, जरलहवा, नई-पुरानी अनुसूचित जाति बस्ती, स्कूलहिया, बांके टोला, जवाहर टोला समेत 12 मजरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बरहज के पटेल नगर मार्ग के अलावा रगरगंज में भी नदी का पानी पहुंच गया है। नदी का उग्र तेवर देखकर तटवर्ती गांवों के लोगों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से घिरे विशुनपुर देवार के लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचने से आवागमन मुश्किल हो गया है। प्रभावितों कहना है कि सरकार से मिलने वाली योजनाओं का अब तक कोई लाभ नहीं पहुंच सका है। बाढ़ प्रभावित मवेशियों के साथ ऊंची जगह पर ठिकाना बनाना शुरू कर दिए हैं। वहीं राप्ती के पानी से घिरे भदिला प्रथम गांव के लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।

खतरे के निशान से 1.15 मीटर ऊपर बह रही सरयू : बरहज में सरयू थाना घाट पर बने मीटर गेज पर खतरे के निशान 66.50 से 1.15 मीटर ऊपर 67.65 मीटर पर बहने लगी है, जबकि राप्ती का जलस्तर 68.00 मीटर पर स्थिर है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से बांधों पर दबाव बनाने लगा है। कटइलवा-कपरवार संगम तट और बिनोवापुरी-महेन, मोहरा-समोगर-केवटलिया तटबंध पर नदियों के पानी का दबाव बढ़ गया है। सरयू पार दियरा में पीडब्ल्यूडी और नुरूल्लाह बांध पर नदी के पानी का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed