फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The water level of the Saryu River has decreased by 10 cm.

Deoria News: सरयू के जलस्तर में 10 सेमी की आई कमी

Tue, 23 Sep 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 23 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Saryu River has decreased by 10 cm.
महेन-केवटलिया ​स्थित नदी में हो रही कटान का जायजा लेते सहायक अ​भियंता और अन्य
फोटो समाचार
विज्ञापन


बरहज। सोमवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से 85 सेंटीमीटर ऊपर 67.35 मीटर पर बह रही है। दो दिन में नदी के जलस्तर में 15 सेमी की कमी आई है। इससे लोगों ने राहत महसूस की है। बाढ़ खंडके सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद ने जेई विवेक गुप्त और शुभम के साथ सभी बांधों का निरीक्षण किया।


सरयू नदी के अचानक दोबारा करवट लेने से बाढ़ का पानी खतरे के निशान 67.50 मीटर पर पहुंच गया था। इससे नदी का पानी विशुनपुर देवार के अधिकतर मजरों, परसियां देवार के आधा दर्जन मोहल्लों के पास तक पहुंच गया है। बाढ़ का पानी कटइलवा-कपरवार संगम तट, विनोबापुरी नवीन तटबंध, महेन-मोहरा-केवटलिया तटबंध पर दबाव बना रहा है। सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि जलस्तर में कमी आई है। फिलहाल बंधे सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed