फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The water level of Saryu and Rapti rivers decreased

Deoria News: सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर घटा, कटान तेज

Tue, 11 Aug 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu and Rapti rivers decreased
बरहज सरयू पार परसियां-विशुनपुर देवार के तरफ कटान कर रही नदी 
बरहज। सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में नरमी आई है। मंगलवार को सरयू में पांच सेमी और राप्ती के जलस्तर में 20 सेमी की कमी आई।
विज्ञापन

फिलहाल बरहज में सरयू खतरे के निशान 66.50 से 30 सेमी ऊपर 66.80, जबकि राप्ती 67.05 मीटर पर बहने लगी है। दोनों नदियों के पीछे हटने के कारण कटान तेज हो गई है। भदिला प्रथम गांव के लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं।
चौथी बार बढ़त बनाने के बाद सरयू इस साल के उच्चतम 66.95 से 15 सेमी घटकर 66.80 मीटर पर बहने लगी है। सरयू के उफनाने से उसका पानी परसियां-विशुनपुर देवार में पीडब्ल्यूडी बांध के करीब तक पहुंच गया है। कटइलवा-कपरवार संगम तट, उग्रसेन सेतु-बिनोवापुरी-महेन नवीन तटबंधों के अलावा मोहरा-समोगर-केवटलिया, गायघाट तटबंधों पर बाढ़ का पानी दबाव बनाने लगा है। नदियों के पीछे हटने से तटवर्ती ग्रामीणों ने राहत महसूस की है मगर कटान से भयभीत हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण ज्ञानेश्वर सिंह, शंभू सिंह, पुरुषोत्तम, नुरूल, रमाशंकर यादव, संजय कुमार, मोदी, ओमप्रकाश यादव, छोटेलाल आदि का कहना है कि मोहन सेतु के पास सरयू लंबे समय से कटान कर रही है। कपरवार के संगम तट पर भी कटान तेज हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed