{"_id":"69b3162d4dca790939069476","slug":"the-water-corporations-leaking-pipe-has-still-not-been-built-in-the-populated-area-deoria-news-c-208-1-deo1019-176778-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अभी भी नहीं बन पाया है आबादी के बीच लीकेज पड़ा जल निगम का पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अभी भी नहीं बन पाया है आबादी के बीच लीकेज पड़ा जल निगम का पाइप
विज्ञापन
खुखुंदू। जैन मंदिर मार्ग से कटा बाइपास सड़क पर पोखरा टोला के पास बीच आबादी में जल निगम के फटे पाइप को अभी भी बदला नहीं गया है। इससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, अधिशासी अभियंता अखिल आनंद ने बृहस्पतिवार को मातहतों को कड़े लहजे में लीकेज ठीक कराने का निर्देश देते हुए दो दिन के अंदर फटे पाइप को बदलने का अल्टीमेटम दिया है।
खुखुंदू जैन मंदिर मार्ग से कटा बाइपास सड़क जाकर सीधे नूनखार मार्ग में मिला है। वर्तमान में यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। ऐसे में पोखरा टोला के पास सड़क के बीच जल निगम का पाइप फट गया। जिससे सड़क पर पानी भर गया है। मोहल्ले वासियों ने इसकी कई बार शिकायत जल निगम के जिम्मेदारों से की है। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब यह मामला जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अखिल आनंद के पास पहुंचा है।
अधिशासी अभियंता ने बृहस्पतिवार को मातहतों से कड़े लहजे में बात कर दो दिन के अंदर लीकेज ठीक करने का निर्देश दिया है। एक से दो दिन के अंदर फटा पाइप बदलकर लीकेज ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- अखिल आनंद, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण