{"_id":"65a43a51f02a4ecac703649a","slug":"the-victim-met-the-chief-minister-and-requested-for-help-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-17485-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित ने मदद की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित ने मदद की लगाई गुहार
Mon, 15 Jan 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
महुआडीह थानाक्षेत्र के भटनी दादन चौराहा पर हुई चोरी का मामला
देवरिया। दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने से आहत पीड़ित सदानंद वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस मामले के खुलासे के प्रति गंभीर नहीं है।
भटनी दादन चौराहा पर सदानंद वर्मा की ज्वेलरी और कपड़े की दुकान में दो जनवरी की रात को पीछे से नकब काट कर चोर अंदर दाखिल हो गए और लाकर तोड़कर दो लाख रुपये नकद सहित छह किलोग्राम चांदी, ढाई सौ ग्राम सोना और महंगे कपड़े उठा ले गए। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने पीड़ित को जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया था। पर अब तक कुछ नहीं हुआ।
शनिवार को सदानंद वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता दर्शन में मिलकर पत्रक सौंपा। कहा कि मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया है। मेरी मदद करिए। टीम गठित कराकर चोरी गए सामान की बरामदगी कराई जाए। सदानंद वर्मा ने स्थानीय पुलिस की शिथिलता से आहत होकर इससे पहले भी ऑनलाइन शिकायत कर मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी।