{"_id":"69501ee766334e89e808ef12","slug":"the-tube-well-in-dala-village-has-been-out-of-order-for-the-past-15-days-and-farmers-have-staged-a-protest-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-171099-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डाला गांव का नलकूप 15 दिन से खराब, किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डाला गांव का नलकूप 15 दिन से खराब, किसानों ने किया प्रदर्शन
Sat, 27 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
डाला गांव के नलकूप पर प्रदर्शन करते किसान फोटो संवाद
रुद्रपुर। डाला गांव स्थित सरकारी नलकूप कई दिनों से खराब पड़ा है। नलकूप ठीक न होने से शनिवार को किसान भड़क उठे। उन्होंने नलकूप पर ट्यूबवेल विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों ने बताया कि विभाग की लापरवाही से दर्जनों किसानों की करीब 100 एकड़ गेहूं की फसल सिंचाई के बिना सूख रही है। नलकूप के खराब हुए 15 दिन हो गए। विभाग के एक्सियन, एसडीओ और जेई से लेकर मिस्त्री तक को बार-बार फोन करने के बाद भी नलकूप ठीक करने की कोई पहल नहीं हो रही है।
किसान प्रदीप यादव, शैलेश यादव, मुलायम यादव, गोविंद, झिनक चौधरी, चंचल, अनिल, सत्यवान पाल, अरविंद आदि ने कहा कि नलकूप विभाग का ट्यूबवेल की 24 घंटे के भीतर मरम्मत का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। इस समय सिंचाई का सीजन चल रहा है। 15 दिनों से ट्यूबवेल खराब होने से दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। यदि 24 घंटे के अंदर डाला गांव का सरकारी नलकूप ठीक नहीं हुआ तो पीड़ित किसान नलकूप पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
इस संबंध में सहायक अभियंता सुप्रिया गुप्ता ने कहा कि विभाग के मिस्त्री को डाला गांव के ट्यूबवेल की जांच कर खामियों को दूर करने का निर्देश दे दिया गया है। जल्द मरम्मत करा दिया जाएगा।