बाइक से टकराकर ट्रेन आधा घंटा खड़ी रही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी जंक्शन-नोनापार रेलवे स्टेशन के बीच उसका गांव के सामने बाघ एक्सप्रेस ट्रेन बाइक से टकरा गई।
यह हादसा उस समय हुआ जब एक युवक बाइक लेकर रेलवे लाइन पार कर रहा था और उसी समय बाघ एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। बाइक के इंजन में फंसने से एक किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन आधा घंटे तक खड़ी रही।
लोगों और पुलिस की मदद से ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक के कुछ हिस्से को बाहर निकाला गया। इस दौरान युवक बाल-बाल बच गया।
छपरा-भटनी रेलखंड पर उसका गांव के सामने बाइक सवार एक युवक शाम करीब 4.25 बजे रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान काठगोदाम से हावड़ा जा रही डाउन बाघ एक्सप्रेस ट्रेन आ गई।
अचानक ट्रेन को आता देख युवक रेलवे ट्रैक पर बाइक छोड़ भाग गया। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक को घसीटती हुई ट्रेन करीब एक किमी दूर फूलेमान टोला के पास जाकर रुकी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से ट्रेन के इंजन में फंसे बाइक के हिस्से को निकाला। इसके बाद ट्रेन करीब पांच बजे हावड़ा के लिए रवाना हुई।
ट्रेन के रूकने की वजह से करीब आधे घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा।
रेलवे के अधिकारी का कहना है कि ट्रेन रुकने के बावजूद कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
रेल अधिकारी बाइक लेकर रेलवे लाइन पार करने वाले युवक की पहचान करने में जुट गए हैं।