फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The teachers did not pay four months

शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला वेतन

Fri, 20 Nov 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 20 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

नगर के सतासी इंटर कॉलेज के 29 शिक्षक और कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिल रहा। विद्यालय में प्रबंधकीय विवाद को लेकर शिक्षक कर्मचारियों का वेतन लटका हुआ है।

 वेतन के अभाव में उनके घरों मे दशहरा दीपावली और छठ पूजा का त्योहार फीका रहा। बृहस्पतिवार को शिक्षक कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन देकर वेतन भुगतान कराने की मांग की। 

उन्होंने पहली तारीख को वेतन नहीं मिलने पर शिक्षण कार्य और निर्वाचन ड्यूटी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

विद्यालय के शिक्षक बैकुंठ नाथ, प्रमोद यादव, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव ने बताया कि प्रबंधकीय विवाद को लेकर विद्यालय के 29 शिक्षक और कर्मचारियों का चार माह से वेतन भुगतान नही हो रहा है।

 वेतन नहीं मिलने से शिक्षक कर्मचारियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इस बीच महत्वपूर्ण त्योहारों पर कर्ज लेकर जैसे तैसे काम चलाना पड़ा। वेतन के अभाव में उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रबंध तंत्र के किसी भी विवाद से शिक्षकों का कोई सरोकार नहीं है। नवंबर माह का वेतन नहीं मिला तो विद्यालय का पठन पाठन बंद कर शिक्षक कर्मचारी हड़ताल करेगें। 

उन्होंने वेतन के अभाव में चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी। इस बाबत प्रधानाचार्य श्रीनारायण पांडेय ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारियों के भावनाओं से जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत करा दिया गया है। वेतनअहरण पर अंतिम फैसला जिला विद्यालय निरीक्षक को लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed