{"_id":"6a11f6de423cc86eb50c8bd4","slug":"the-talent-of-players-is-shining-in-kho-kho-deoria-news-c-208-1-deo1009-182628-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खो-खो में निखर रही खिलाड़ियों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खो-खो में निखर रही खिलाड़ियों की प्रतिभा
Sun, 24 May 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में खो-खो के खेल में खिलाड़ियों की प्रतिभा जमकर निखर रही है। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह और शाम के नियमित सत्रों में खिलाड़ियों को कड़ा अभ्यास कराया जा रहा है।
यहां अभ्यासरत कई खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वहीं कुछ खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक का सफर तय किया है।
स्टेडियम में खो खो सीखे विकास भारती ने ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड में आयोजित सब-जूनियर नेशनल, स्कूली सीनियर नेशनल दिल्ली, सीनियर नेशनल कर्नाटक, बैंगलोर और सीनियर नेशनल चंडीगढ़ में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं बेबी भारती ने इन्होंने स्कूली सीनियर नेशनल राजस्थान और सीनियर नेशनल चंडीगढ़ में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। ज्योति प्रसाद ने खो खो सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में चंडीगढ़ प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
इसी तरह अंशु वर्मा ने स्कूली सीनियर नेशनल दिल्ली और सीनियर नेशनल चंडीगढ़ में अपनी जगह बनाई। तन्नू चौहान ने स्कूली सब-जूनियर नेशनल झारखंड में हिस्सा लिया।
नियमित अभ्यास और सटीक मार्गदर्शन के चलते स्टेडियम के ये खिलाड़ी लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, जिससे आने वाले समय में अन्य युवाओं को भी इस खेल से जुड़ने की प्रेरणा मिल रही है।
स्टेडियम में अभ्यासरत खिलाड़ी नियमित अभ्यास और सटीक मार्गदर्शन के चलते स्टेडियम के ये खिलाड़ी लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, जिससे आने वाले समय में अन्य युवाओं को भी इस खेल से जुड़ने की प्रेरणा मिल रही है।
खो खो प्रशिक्षिका शालिनी शर्मा ने बताया कि खो खो में 30 खिलाड़ियों का नामांकन है। अब तक स्टेडियम से बीते 10 वर्ष में दो सौ से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इन्होंने विभिन्न राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा खो-खो समेत विभिन्न खेलो में शिविर संचालित किए जाते हैं। इनमें लगातार अभ्यास से खिलाड़ियों बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं।