फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The sweetness of Gujhiya mixed with the colors of Holi, preparations to taste delicious dishes

Deoria News: होली के रंग में घुली गुझिया की मिठास, लजीज व्यंजनों के स्वाद चखने की तैयारी

Mon, 02 Mar 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The sweetness of Gujhiya mixed with the colors of Holi, preparations to taste delicious dishes
गुझिया मालपुआ की खबर में कोट सुमन श्रीवास्तव
देवरिया। होली पर घर-घर में विविध पकवान तैयार करने में लोग जुट गए हैं। गुझिया और मालपुआ की सुंगध से घरों की रसोई महक रही है। चहुंओर होली का उत्साह छाया हुआ है। लोग हाेली में न केवल रंग खेलते है बल्कि तरह-तरह के लजीज पकवानों का भी आनंद लेते हैं। होली का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ विविध पकवानों की खुशी भी लेकर आता है। गुझिया, मालपुआ और विविध प्रकार की मिठाइयां महिलाएं घरों में स्वयं बनाने में जुटी हैं। सोमवार को खोवा जलाने से लेकर पूरी गुझिया तैयार करने तक में घर की महिलाएं जुटी रहीं। त्योहारों पर मिलावटी सामानों को देखते हुए परंपरागत रूप से घर में ही मिठाईयां तैयार करने को महिलाओं ने प्राथमिकता दिया। वहीं पकवानों की सुगंध से बच्चे रसोई में बैठे मचलते रहे। वह माताओं से गुझिया की गुहार लगाते रहे। एक के बाद एक गुझिया और मिठाईयों की मांग पर माताओं ने स्वास्थ्य के नुकसान का हवाला देते हुए मीठी झिड़की देकर हटने को कहतीं रहीं। पर बच्चे ऐसे जमे रहे कि माने ही नहीं।
विज्ञापन

गुझिया की सुगंध से लोग हो रहे मोहित
कसिली की प्रमिला देवी ने बताया कि गुझिया बच्चों की खास पसंद है पर बड़े भी कम नहीं हैं। गुझिया और मालपुआ के प्रति उनका भी मोह देखते ही बन रहा है। मंगराइच की सीमा देवी ने बताया कि तीन दिन से होली के लिए पकवान बना रहीं हूं। बच्चों के साथ घर आने वाले मेहमानों और रिश्तेदारों को भी खिलाना है। इसलिए अधिक मात्रा में तैयार कर रही हूं। इसी तरह शहर के साकेतनगर की निशा तिवारी ने बताया कि गुझिया होली की प्रमुख मिठाई है। इसे घर में ही बनाई जा रही है। बाहर मिलावटी खाद्य पदार्थों के मिलने की खबर से परेशान हूं। घर में कम से कम शुद्ध तो बनेगा।
विज्ञापन





बोलीं महिलाएं
हम होली पर घर में ही गुझिया व अन्य पकवान तैयार करते हैं। हमें इसको बनाना अच्छा लगता है।
- सुमन श्रीवास्तव


होली पर हर साल घर के लोगों को गुझिया का इंतजार रहता है। दो दिन पहले से ही बनाना शुरू कर देते हैं।

- चंदा त्रिपाठी

होली हमारे लिए उल्लास का त्योहार है। इसको घर पर बनी मिठाईयों खासकर गुझिया और मीठा बना देती है।
- विभा वर्मा

गुझिया मालपुआ की खबर में कोट सुमन श्रीवास्तव

गुझिया मालपुआ की खबर में कोट सुमन श्रीवास्तव

गुझिया मालपुआ की खबर में कोट सुमन श्रीवास्तव

गुझिया मालपुआ की खबर में कोट सुमन श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed