फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The student returned from Ukraine, said - the scene of devastation was visible everywhere.

यूक्रेन से लौटा छात्र, बोला- हर तरफ दिख रहा था तबाही का मंजर’

Sun, 06 Mar 2022 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
The student returned from Ukraine, said - the scene of devastation was visible everywhere.
यूक्रेन से लौटा छात्र, बोला- हर तरफ दिख रहा था तबाही का मंजर’
विज्ञापन

बघौचघाट। यूक्रेन के खारकीव से शनिवार की रात घर लौटे जनपद निवासी व एमबीबीएस के छात्र ताहिर ने बताया कि मौत के मुंह से हम बच कर आए हैं। यूक्रेन में वह ऐसा लम्हा था, जिसे हम कभी भूल नहीं पाएंगे। हर तरफ तबाही का मंजर आंखों के सामने दिखाई पड़ रहा था। बिस्कुट, नमकीन खाकर कई दिन गुजारे और 25 किलोमीटर पैदल चलकर रेलवे स्टेशन पहुंचा। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस की डिग्री मिले या न मिले, जिंदगी बच गई, यह बड़ी बात है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर शुक्ल गांव निवासी ताहिर अंसारी पुत्र मोहम्मद हनीफ यूक्रेन के खारकीव शहर से एमबीबीएस कर रहे थे। उनकी चार साल की पढ़ाई हो गई है। अंतिम साल बचा है। उन्होंने बताया कि सायरन बजते ही बंकर में भागना पड़ता था। एक हाथ में शैक्षिक अभिलेख और दूसरे में पानी और जीने भर का खाना होता था। घंटे तक भूखे-प्यासे बंकर में गुजारना पड़ा। बंकर में मोबाइल के सिग्नल नहीं मिलते थे। चारों तरफ से बंद होने के कारण घुटन महसूस होती थी।
विज्ञापन

ताहिर, यूक्रेन-रूस युद्ध के बारे में बताते हुए कांप उठे। उन्होंने बताया कि जब बम, गोले गिर रहे थे तो सिर्फ यही लगता था कि मौत करीब आ रही है। दस दिनों से बिस्कुट, नमकीन खाकर जीवन बिता रहे थे। जहाजों की आवाज और बम धमाकों से दिल दहल जाता था। सिर्फ यही लग रहा था कि अब परिवार से मुलाकात नहीं हो पाएगी। कमरे में रो-रोकर आंखें सूज गई थीं। फिर भी हमने ठान लिया कि मौत सामने है तो क्यों न जीवन बचाने के लिए जोर लगाएं। फिर रात के अंधेरे में खारकीव से पैदल ही निकल लिए और 25 किलोमीटर चलने के बाद बोमजाल रेलवे स्टेशन पहुंचा गया। वहां से लबीब पहुंचा। लबीब से चोप स्टेशन पहुंचकर, मिनी बस से हंगरी पहुंच गया। हंगरी से फ्लाइट से दिल्ली पहुंचकर परिजनों को बताया कि मैं भारत आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed