फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The storm caused power outages in more than 10 locations, knocking down electricity poles.

Deoria News: आंधी से 10 से अधिक जगहों पर गिरे बिजली के खंभे, आपूर्ति ठप

Mon, 22 Jun 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The storm caused power outages in more than 10 locations, knocking down electricity poles.
रामपुर कारखाना। सोमवार की दोपहर आई आंधी ने रामपुर कारखाना क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। 10 मिनट चली आंधी में 10 से अधिक जगहों पर बिजली के खंभे टूट कर गिर गए। परसौना गांव में ट्रांसफाॅर्मर खंभे समेत धराशायी हो गया। इसके चलते पांडेयचक उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2:40 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आंधी इतनी तेज थी कि मझरटिया, केसरपुर और सिरसिया नंबर-एक में दो-दो तथा माधोपुर, करमहा और सूर्यपुरा में एक-एक बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। उस समय रोस्टर के अनुसार, बिजली आपूर्ति बंद थी। बरईपुर लाला में 11 हजार वोल्टेज तार पर एक पेड़ गिर गया। इस वजह से कसया ट्रांसमिशन से रामपुर कारखाना और देसही देवरिया उपकेंद्रों की आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई। पहले से ही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। आंधी के बाद बिजली निगम की टीम कसया ट्रांसमिशन लाइन से लेकर देसही देवरिया तथा पांडेयचक उपकेंद्र तक मुख्य लाइन की पेट्रोलिंग में जुट गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, पहले मुख्य लाइन को सुरक्षित कर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद क्षतिग्रस्त खंभे और तारों की मरम्मत कर फीडरों से जुड़े गांवों में बिजली बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडेय चक उपकेंद्र के अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि आंधी के चलते 12 से अधिक स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं। परसौना में ट्रांसफाॅर्मर भी गिर गया है। लाइनमैनों की टीम के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर क्षति का आकलन किया जा रहा है। आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed