{"_id":"69ea85d4eadce3b8200eeba5","slug":"the-sp-inspected-the-examination-centers-and-also-toured-the-town-deoria-news-c-208-1-deo1032-180169-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, कस्बे में भी घूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, कस्बे में भी घूमे
Fri, 24 Apr 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी अभिजीत आर शंकर ने बृहस्पतिवार देर शाम रामपुर कारखाना क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद कस्बे में घूमकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज और डुमरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
एसपी ने एसओ अश्वनी प्रधान के साथ दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने करीब 20 पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने दुकानदारों को अपनी दुकानों ंपर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जागरूक किया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा सके।