फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The source is closed... Bathua river has turned into a rainy drain

Deoria News: उद्गम स्थल बंद...बरसाती नाले में बदली बथुआ नदी

Thu, 03 Sep 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 03 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The source is closed... Bathua river has turned into a rainy drain
बथुआ नदी के किनारे बनी मकान से नदी में जाता कचरा
रुद्रपुर। जिले के रुद्रपुर में बथुआ नदी का अस्तित्व लगातार मिट रहा है। नदी के उद्गम स्थल को बंद कर दिए जाने और तटवर्ती क्षेत्र में अंधाधुंध कॉलोनियां बसने से प्राकृतिक जलप्रवाह बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्लेशियर लेक फटने से नेपाल में आई हालिया तबाही और वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा से सबक न लेना भविष्य में जोखिम भरा साबित हो सकता है। पटवानिया गांव के निवासी पर्यावरण विद् एचएन सिंह ने इसे गंभीर पर्यावरणीय संकट बताते हुए नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई है। बथुआ नदी का प्राकृतिक संबंध गोर्रा नदी से रहा है। गोर्रा नदी से निकलकर पुनः गोर्रा नदी में मिलने वाली इस नदी के उद्गम स्थल को जंगल भुसवल के पास 90 के दशक मे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

करीब 100 किलोमीटर की यात्रा के बाद बथुआ मदनपुर के पास गोर्रा नदी में मिलती है। प्राकृतिक जलस्रोत बंद होने के बाद अब यह नदी कई हिस्सों में बरसाती नाले का रूप ले चुकी है। नदी में साफ पानी की जगह शहर का कचरा और सीवरेज का पानी बहने से जल प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed