{"_id":"6a987186d4feb20ad201f4a7","slug":"a-platform-was-built-for-the-unipole-adjacent-to-the-main-road-causing-uproar-deoria-news-c-208-1-deo1016-190753-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुख्य सड़क से सटे यूनिपोल के लिए बनवा दिया चबूतरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुख्य सड़क से सटे यूनिपोल के लिए बनवा दिया चबूतरा, हंगामा
Thu, 03 Sep 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। पहले से सिकुड़ी लार बाजार की मुख्य सड़क से सटे एक ठेकेदार ने बुधवार की रात करीब आठ बजे यूनिपोल लगाने के लिए चबूतरा और लोहे का एंगल लगवा दिया।
सड़क के किनारे अतिक्रमण होता देख लोग इसे रुकवाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया। साथ ही, सड़क से सटे यूनिपोल नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद ठेकेदार ने चबूतरा तुड़वा दिया।
लार बाजार की मुख्य सड़क कागज में 46 फुट है, मगर अतिक्रमण की वजह से 13 फुट रह गई है। इसको लेकर हाईकोर्ट ने फुटपाथ तक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए थे, ताकि जाम से लोगों को निजात मिल सके। नगरवासी भी लगातार अतिक्रमण हटवाने की मांग कर रहे हैं।
इसी बीच बुधवार की शाम को एक ठेकेदार की तरफ से पुलिस चौकी के पास सड़क के किनारे होर्डिंग पोल लगाने के लिए मिट्टी खोदवाकर चबूतरा बनवाया जा रहा था। लोगों का आरोप है कि पहले से सिकुड़ी सड़क और सिकुड़ जाएगी।
विज्ञापन
इस बात से नाराज 10 से अधिक लोग पुलिस चौकी पहुंच कर अतिक्रमण की शिकायत कर निर्माण कार्य को रोकवाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो सड़क के बिल्कुल पास चबूतरा बन रहा था। इस पर एनओसी दिखाने की बात कही। निर्माण करा रहे लोग मौके पर एनओसी नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने कार्य को रोकवा चबूतरा को हटवाने का निर्देश दिया।
साहू विशाल कुमार गुप्ता, चंद्रप्रकाश सिंह, देव कुमार सिंह, दीपू गुप्ता आदि का कहना है कि पहले से फुटपाथ तक अतिक्रमण हटवाने के निर्देश है। प्रभारी ईओ बृजेश गुप्ता ने बताया कि वह मीटिंग में हैं।