फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The son was at home all night, ran away after killing his mother

Deoria News: रातभर घर में ही था बेटा, मां की हत्या के बाद भागा

Thu, 23 Jan 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The son was at home all night, ran away after killing his mother
देवरिया। शहर के एक मोहल्ला निवासी अंजना जायसवाल से संपर्क नहीं होने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तो तालाबंद मिला। इसके बाद ताला खोल अंदर गए तो देखा कि अंजना का शव पड़ा हुआ है। उसकी धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई है। यही नहीं उसको चादर से ढक दिया गया था। इसके बाद उसके बेटे के बारे में जानकारी ली गई तो वह सुबह करीब आठ बजे के आसपास दिखा था। इसके बाद से वह फरार था। इसके बाद पुलिस को मायके वाले ने सूचना दी। सूचना के बाद एसपी, एएसपी, सीओ, कोतवाल मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के बाद से आसपास दहशत का माहौल है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास चौरसिया चौक बरई टोला वार्ड नंबर 22 अपने मायके में मकान बना कर रह रही अंजना जायसवाल (45) पत्नी स्व. हरिश्चन्द्र जायसवाल का शव उसके घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। घटना के समय उसके इकलौते बेटे का कही अता-पता नहीं था। इसके बाद मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ संजय कुमार रेड्डी और कोतवाल दिलीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बेटा मौके से फरार था। बेटे द्वारा मां की हत्या करने की सूचना पर एसपी विक्रांत वीर भी घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। पुलिस ने महिला के घर के आस-पास के लोगों से ब्योरा लिया। पता चला कि महिला का इकलौता बेटा नशे का आदि है, वह अक्सर अपनी मां से पैसे की मांग को लेकर लड़ता था। पैसा नहीं देने से नाराज होकर उसने ही मां को मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद बाहर से तालाबंद कर फरार हो गया। लोगों की माने तो रातभर वह मां के ही साथ ही था। सुबह में करीब आठ बजे वह घर के बाहर भी दिखा था। इसके बाद उसका कही अता-पता नहीं है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

हत्यारोपी बेटे ने मामा के पास फोन कर कहा, घर पर कुछ हुआ है क्या
बरई टोला निवासी अंजना जायसवाल के इकलौते पुत्र हिमांशु जायसवाल उर्फ दीपक जायसवाल ने बुधवार की दोपहर में अपने मामा के फोन किया। कहा कि किसी को भेजकर पता करवाइए की मेरे घर पर कुछ हुआ है क्या। इसके बाद उसने फोन काट दिया। इसके बाद दुबारा फिर फोन किया कि क्या हुआ है। इस पर उसके मामा ने कहा कि तुम्हारी मां अब नहीं रही। तुम हो कहां, इसके बाद उसने कहा कि वह एक इंटरव्यू के लिए आजमगढ़ आ गया था। लौट रहा हूं। पूछने पर उसने बताया कि सलेमपुर में हूं बस आ रहा हूं। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। देर शाम तक उसका कही पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी ने लखनऊ से किया था जीएनएम
बुधवार की देर शाम कोतवाल दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने मृतका अंजना जायसवाल के मायके वालों को फोन कर बुलाया। इसके बाद ताला खुलावाकर नक्शा बनवाया। मौके पर पहुंची मृतका अंजना जायसवाल की मां प्रभावती देवी पति जगदीश जायसवाल का रो-रोकर बुरा हाल था। वह देर शाम जब पुलिस के बुलाने पर दरवाजे पर पहुंची तो वह घर के अंदर जाने से उसके पैर ठिठक गए। वह बाहर ही खड़ी हो गई और रोने लगी। साथ में मौजूद उनकी पाती ने उन्हें संभाला। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने लाख जतन किया परंतु वह सुधरने को तैयार नहीं था। उसने मेडिकल खोला, किराना की दुकान खोली, कई जगह डॉक्टर के पास उसे रखवा भी गया, परंतु नशे की लत ने कही नहीं टिकने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed