फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The snatchers snatched from two women walking in the morning

Deoria News: सुबह टहल रही दो महिलाओं से उचक्कों ने की छिनैती

Mon, 07 Aug 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The snatchers snatched from two women walking in the morning
देवरिया। सुबह गांव के किनारे पास सड़क पर टहल रहीं मुंडेरा और पौहारी छापर गांव की दो महिलाओं के गले का मंगलसूत्र सोमवार की सुबह बाइक सवार उचक्के छीन कर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। इससे पहले भी क्षेत्र में इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं। बदमाशों के निरंकुश हो जाने से क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के देसही देवरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य लाभ के लिए अगर सुबह टहलने निकलना है तो महिलाओं को माला और मंगलसूत्र पहनकर निकलने से परहेज करना होगा। उनके साथ कभी भी घटना हो सकती है। मुंडेरा गांव की रहने वाली लक्ष्मीना देवी सुबह घर से टहलने के लिए निकलीं। गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंची थीं। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आकर बाइक रोक दिए। बाइक पर पीछे बैठा युवक बरवा मीरछापर चौराहा पर जाने का पता पूछा। महिला अभी उन्हें रास्ता बता रही थी कि ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। वह शोर मचाने लगीं। महिलाएं जुटतीं तब तक दोनों युवक फरार हो गए। उसके बाद वहीं बाइक सवार दोनों युवक मुंह बांधे पास के पौहारी छापर गांव के करीब मुख्य मार्ग पर पहुंचे। वहां टहल रहीं फेंकनी देवी से भी बाइक रोक कर बरवा मीरछापर जाने का पता पूछा। महिला पास आकर पता बताने लगी। इसी बीच उनके भी गले से युवक ने मंगलसूत्र छीन लिया। वह चिल्लाने लगीं, लेकिन तब तक उचक्के भाग निकले।
विज्ञापन


पिछले माह देसही देवरिया चौराहा पर रहने वाली बंगाल की एक महिला और आनंदनगर चौराहा पर एक दुकानदार की पत्नी से भी पता पूछने के बहाने उन्हें रोक कर गले से मंगलसूत्र और माला उचक्के ले उड़े थे। 17 जून को मुसहरी और हरियापार गांव के बीच एक बाइक सवार दंपति को भी रोक कर सरेराह बाइक पर पीछे बैठी महिला के गले से माला उड़ा लिया था। इस तरह की वारदात से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पुलिस लगी है। इन वारदातों का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed