{"_id":"6afb4d97aba674e740034db4","slug":"havoc-caused-by-a-speeding-car-one-dead-driver-beaten-by-a-mob-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-196814-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, भीड़ ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, भीड़ ने चालक को पीटा
Tue, 17 Nov 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
चौराहे पर दुर्घटना के बाद हंगामा करते लोग
रुद्रपुर। भभौली चौराहे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। पास में खड़ा एक दुकानदार भी घायल हो गया। भीड़ ने कार चालक की पिटाई कर दी।
इस दौरान कार सवार तीन लोग भाग गए, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब एक बजे बाईपास रोड की ओर से तेज रफ्तार एक कार भभौली चौराहे पर पहुंची। वहां टैक्सी स्टैंड पर सवारी बैठा रहे सुरौली थाना क्षेत्र के अम्मा गांव निवासी ऑटो चालक अर्जुन चौरसिया (40) को कार ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बगल में खड़े भभौली निवासी टेंट हाउस दुकानदार ओमप्रकाश चौरसिया भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे और सभी नशे की हालत में थे।
विज्ञापन
इसी बीच कार सवार तीन लोग मौके से भाग गए, जबकि मदनपुर निवासी कार चालक आदित्य को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घायल ओमप्रकाश को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पत्नी उषा देवी, पुत्र अनीश और बेटी श्रुति का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।